
जनसहायक में आपका स्वागत है
नमस्कार! मेरे अपने, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को निकट से समझते हुए मैंने ‘जनसहायक’ का निर्माण स्वयं कराया है, ताकि आपको सरकारी योजनाओं एवं सार्वजनिक सेवाओं की सही जानकारी और आवेदन संबंधी मार्गदर्शन सरलता से मिल सके। साथ ही हमारे विद्यार्थियों और युवा साथियों को करियर, उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति तथा रोजगार के बेहतर और सभी उपलब्ध विकल्पों की जानकारी समय-समय पर मिलती रहे। यह केवल एक ऐप नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार, विद्यार्थी, युवा, किसान, श्रमिक, महिला, बुजुर्ग और प्रत्येक जरूरतमंद साथी की सहायता के प्रति मेरे संकल्प का एक प्रयास है। आपकी सेवा और सहायता के लिए मैं सदैव तत्पर एवं समर्पित हूँ।
आपके सहायक के रूप में, आपका सेवक—शिव प्रताप सिंह राठौरमुझसे सीधे जुड़ेंसरकारी काम और स्थानीय सेवाएँ—
अब एक ही जगह
योजना खोजें, पात्रता जाँचें, आवेदन प्रक्रिया समझें और सही कार्यालय तक पहुँचें।
अपनी पात्र योजनाएँ तुरंत जानें
बटन दबाकर सुरक्षित profile form भरें। उत्तरों के आधार पर केवल लागू योजनाएँ अलग दिखाई जाएँगी।
अपनी सेवा पंजीकृत करें
व्यवसाय चुनें या “अन्य” चुनकर अपना पेशा स्वयं लिखें। सत्यापन के बाद लिस्टिंग सक्रिय होगी।